भाजपा दफ्तर के सामने क्यों किया पार्टी समर्थकों ने प्रदर्शन?

Tuesday, January 20, 2015 Harminder Singh Chahal 0 Comments



 दिल्ली विधानसभा के चुनाव में अभी ज्यादा समय नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं में खलबली मची हुई है। मंगलवार को जिस तरह सतीश उपाध्याय के समर्थकों ने प्रदर्शन किया उससे साफ जाहिर हो गया कि दिल्ली में भाजपा एकजुट नहीं। सतीश प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

भाजपा के दफ्तर के सामने हुआ यह प्रदर्शन बहुत मायने रखता है। कार्यकर्ता सतीश उपाध्याय को विधानसभा का टिकट न देने से नाराज हैं। उम्मीदवारों की लिस्ट में उनका नाम नहीं है।

क्या कहना है उपाध्याय का? :
सतीश उपाध्याय का कहना है कि पार्टी के लिये वे हमेशा एक कार्यकर्ता की तरह रहेंगे। जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है, उसे वे निभा रहे हैं।

अमित शाह के खिलाफ भी हुई नारेबाजी :
भाजपा के कार्यकर्ताओं का गुस्सा अमित शाह पर भी निकला। यह जायज भी था। शाह भाजपा में अहम जिम्मेदारी में हैं। बड़े फैसले उनकी मर्जी के बिना नहीं लिये जाते। खासकर दिल्ली जैसे प्रदेश में इस बार भाजपा की साख दांव पर है।

-इंडिया वाइन राजनीति.

0 comments: