आगे भी 'घर वापसी ' कराते रहेंगे राजेश्वर सिंह?

Saturday, January 03, 2015 Harminder Singh Chahal 0 Comments


राजेश्वर सिंह को भले ही धर्म जागरण मंच से मुक्ति दिला दी गयी हो लेकिन उनके बयान जारी हैं।
राजेश्वर सिंह ने एक अखबार को बताया है कि उनके धर्मांतरण के कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे। हालंकि उन्होंने इसे घर वापसी का नाम दिया है। वे ऐसे भूले भटकों को मार्ग पर लाते रहेंगे जो धर्म से दूर चले गये थे।
खबरों की मानें तो राजेश्वर सिंह से खफा हिन्दू नेता शायद दूरी बनाने की सोच रहा हैं। उन्हें मीडिया में आयी कथित धर्मांतरण की खबरों की भी चिंता है। इससे शायद धर्म जागरण मंच पर असर हो सकता है।
लेकिन राजेश्वर सिंह ने कहा है कि उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित समस्या थी जिसके चलते वे अब आराम चाहते हैं। कारण जो भी बतायें मगर राजेश्वर सिंह को जानबूझकर जागरण मंच से दूर किया गया है।
-इंडिया वाइन भारत.

0 comments: